
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़विश्व
चार्ल्स शोभराज नेपाल की जेल से रिहा
चार्ल्स शोभराज नेपाल की जेल से रिहा
काठमांडू, कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज को 19 साल तक जेल में रहने के बाद शीर्ष अदालत के आदेश पर शुक्रवार को नेपाल के एक कारागार से रिहा कर दिया गया।.
भारतीय और वियतनामी माता-पिता के फ्रांसीसी मूल के बेटे शोभराज की रिहाई के संबंध में कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे आव्रजन अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.