Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर : उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन आमाबेड़ा में

उत्तर बस्तर कांकेर : उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन आमाबेड़ा में
उत्तर बस्तर कांकेर 05 अक्टूबर 2021जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कांकेर के द्वारा 06 अक्टूबर बुधवार को अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम आमाबेड़ा के फारेस्ट हॉल में उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सहायता प्राप्त कर उद्योग स्थापित करने, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सहायता प्राप्त करने तथा औद्योगिक नीति 2019-24 में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए विशेष प्रोत्साहन की जानकारी दी जाएगी, साथ ही बैंकों से वित्तीय सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी बताया जाएगा। शिविर में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला अंत्यावसायी, जिला रोजगार अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा भी योजनाओं के संबंध में बताया जाएगा। उद्योग स्थापित करने के इच्छुक युवक-युवती उक्त शिविर में सम्मिलित होकर विभागीय जानकारी एवं योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57