मसीही समाज के भीतर धर्मांतरण की बेलगाम भूख ने ग्रामीण क्षेत्र के जनजातीय समाज व अन्य गरीब हिन्दूओं का जीना किया  दुश्वार 

मसीही समाज के भीतर धर्मांतरण की बेलगाम भूख ने ग्रामीण क्षेत्र के जनजातीय समाज व अन्य गरीब हिन्दूओं का जीना किया  दुश्वार 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  मसीही समाज के भीतर धर्मांतरण की बेलगाम भूख ने ग्रामीण क्षेत्र के जनजातीय समाज व अन्य गरीब हिन्दूओं का जीना दुश्वार कर दिया है l विगत दिनों लुण्ड्रा विकास खण्ड के ग्राम दुन्दू निवासी मनबसिया यादव,जग्गू यादव महेश यादव व अन्य परिवार के लोगों को ईसाई समाज के सैकड़ों लोगों द्वारा जबरन धर्मांतरण के लिए बाध्य करने उपरांत सहमत न होने पर उनके साथ मारपीट हाथापाई कर उनके मकान को तोड़ फोड़ करते हुए घर व गांव से बाहर निकल जाने व जान से मारने की धमकी दी गईl

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

परिवार ने जिला मुख्यालय पंहुच इस घटना की जानकारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव को सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त घटना की जानकारी समक्ष सभी ने धौरपुर थाना में दी, लेकिन पुलिस ने पावती देने से मना कर दियाl  घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि जो यादव परिवार 40-50 वर्षों से जिस गांव में निवास करता है व अपना मकान बनाकर रहता है उन पर इसाई समाज के लोगों द्वारा लम्बे समय से जबरन धर्मांतरण का दबाव डाला जा रहा हैl

धर्मांतरण की बात स्वीकार न करने पर मसीही समाज के लोगों ने ग्राम पंचायत के इसाई धर्म को मानने वाले पंचायत सचिव की सह पाकर हिन्दू परिवार से मारपीट की उनका घर तोड़ फोड़कर बेघर कर दिया तथा घर में रखी संत गहिरा गुरु की फोटो को पटककर तोड़ डाला उपर से थाना मे आवेदन के बाद भी पुलिस द्वारा कार्यवाही में आनाकानी की जा रही है और तो और रिपोर्टिंग करने गये पत्रकारों पर भी इसाई समाज के लोगों ने हमला कियाl अनुराग सिंह ने कहा कि पूरे क्षेत्र में मिशन द्वारा जो धर्मांतरण का खुल्ला खेल चल रहा है इसके खिलाफत में हम सब मैदान में उतरेंगे यदि कल तक पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार के आवेदन पर कार्रवाई नहीं की जाती हम सब परिवार के साथ धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगेl