Advertisement

अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सकुशल स्वास्थ विदाईकार्यक्रम में शामिल हो कर मरीजों से हाल-चाल पूछा अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुर -अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सकुशल स्वास्थ विदाईकार्यक्रम में शामिल हो कर मरीजों से हाल-चाल पूछा अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।मरीजों को फल एवं कंबल का वितरण किया
स्थानीय रेलवे माल धक्का में चलते फिरते अस्पताल लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन में आयोजित उपचार एवं सर्जरी शिविर में आयोजित सकुशल स्वास्थ विदाई कार्यक्रम में श्री भानु प्रताप सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग शामिल हुए।   उन्होंने शिविर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन करा चुके मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सूरजपुर जिले के अतिरिक्त अन्य जिले अंबिकापुर, कोरिया, बलरामपुर, झारखंड एवं मध्य प्रदेश के ठीक हुए आज 55 मरीजों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाये जा रहे बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कोरिया जिले से अपने बच्चे के पैर का इलाज कराने आई सुमित्रा साहू ने कहा कि मेरे बच्चे का निशुल्क इलाज हुआ है। हम खुश है, लाइफ लाइन एक्सप्रेस एवं प्रशासन द्वारा हमें सभी प्रकार की सुविधा एवं सहयोग किया गया है। उन्होंने डॉक्टर, नर्स, वॉलिंटियर्स एवं लाइफ लाइन शिविर में लगे सभी टीम को बेहतर सुविधा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह ने जिला प्रशासन के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के कुशल प्रबंधन की सराहना की। अधिकारियों के अथक मेहनत से ही व्यवस्थित रूप से शिविर का संचालन हो रहा है और मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है। जिला प्रशासन इस बात के लिए भी बधाई का पात्र हैं कि उसने मरीजों को दूरस्थ अंचलों से लाकर उपचार कराने के बाद उन्हें सकुशल उनके घर तक पहुंचाने की उत्कृष्ट व्यवस्था की है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस निःशुल्क चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला स्व सहायता समूह, नर्सिंग कॉलेज के छात्र एवं स्टाफ, एनजीओस, एनसीसी, स्काउट गाइड एवं सभी स्थानीय प्रतिनिधियों तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित डॉक्टरों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो पाया है, जहां जरूरतमंद क्षेत्र के मरीज लाभान्वित हुए हैं। मुझे खुशी है कि सभी समाज के लोगों ने सहयोग का हाथ बढ़ाकर कार्यक्रम को सफल किया है इसके लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव ने बताया कि मोतियाबिंद, कटे-फटे होंठ, कान एवं दंत संबंधी निःशुल्क इलाज किया गया है। मरीजों एवं परिजनों के चेहरे में खुशी दिख रहा है यह हमारे लिए संतुष्टि की बात है। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए कृतज्ञता प्रकट किया है।आयोग के अध्यक्ष ने फल एवं कंबल का किया वितरण किया
    छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं प्रतिनिधियों ने शिविर स्थल में सकुशल स्वस्थ विदाई कार्यक्रम में स्वस्थ होकर जा रहे मरीजों को फल एवं कंबल का वितरण किया तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कलेक्टर ने व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि मरीज के परिजनों एवं अन्य लोगों को भोजन की सहायता के लिए विभिन्न संगठनों, स्व सहायता समूह के द्वारा श्रमदान भी किया जा रहा है।
  इस दौरान स्थानीय प्रतिनिधि गण, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, एसडीएम रवि सिंह, प्रशासनिक, पुलिस अमला एवं अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। मंच का संचालन डीपीओ चंद्रदेश सिसोदिया एवं आभार प्रकट डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक ने किया।          

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47