
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर
झोरबहरा जलाशय एवं नहर चैनल निर्माण के लिए 2.62 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर : झोरबहरा जलाशय एवं नहर चैनल निर्माण के लिए 2.62 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर, 10 जनवरी 2022 जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत झोरबहरा जलाशय एवं नहर चैनल निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 62 लाख 93 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अम्बिकापुर को दी गई है। इस जलाशय से 125 हेक्टेयर में खरीफ सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।










