Advertisement

बेमेतरा : बेमेतरा जिला के तीन प्रमुख खबरें एक नजर में।

बेमेतरा : बेंवरा एवं नवलपुर मे सीमेंटीकरण कार्य के लिए 4.71 लाख रु. स्वीकृत

बेमेतरा/ 18 मार्च 2021/विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत संसदीय सचिव एवं विधायक नवागढ़ श्री गुरुदयाल बन्जारे की अनुशंसा पर 4.71 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं। विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम-बेवरा मे गनपत वर्मा के घर से गुनाराम वर्मा के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 02 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति, ग्राम नवलपुर ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा मे जैतखाम के पास सीमेंटी करण कार्य के लिए 02 लाख 11 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी की गई है। क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवगाढ़ को बनाया गया है।

बेमेतरा : कोरोना के लक्षण दिखने पर तत्काल जांच करायें

बेमेतरा/ 18 मार्च 2021/स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड-19 के किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना जांच कराने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रदेश में अभी प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या में पुनः वृद्धि देखी जा रही है। नागरिकों द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। विभाग ने सर्दी, खांसी, बुखार, छींक, गले में खराश या दर्द, स्वाद एवं सुगंध न आने जैसे लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवाई लेने या डॉक्टर के पास जाने से पहले कोरोना जांच करवाने की अपील की है। देर से जांच कराने पर कोरोना का संक्रमण बढ़ जाता है। संक्रमण बढ़ने से मृत्यु भी संभावित है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरोना संक्रमण के प्रसार एवं इसके खतरे को देखते हुए मास्क के उपयोग के साथ ही शारीरिक दूरी के नियमों का पालन अनिवार्य है। हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोते रहें या सेनिटाइज करें। किसी से भी मिलते समय दो गज की दूरी बनाएं रखें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। स्वास्थ्य विभाग ने 60 साल से अधिक के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष आयु के को-मोरबिडिटी वाले व्यक्तियों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर यथाशीघ्र टीका लगवा लेने की अपील की है।

बेमेतरा : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

बेमेतरा 18 मार्च 2021

जिले से खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमइ) लाई गई है। योजनांतर्गत वर्तमान में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र जैसे आटा चक्की, मसाला उद्योग, चिप्स, नमकीन निर्माण आदि में कार्यरत व्यक्ति आवेदन कर सकते है। नवीन उद्योग लगाने हेतु केवल पपीता आधारित उत्पादों को पात्रता होगी। योजनांतर्गत अधिकतम 10 लाख रूपये के ऋण पर 35 प्रतिशत अनुदान प्रदान किए जाएंगे। योजनांतर्गत ऑनलाईन pmfme.mofpi.gov.in पर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बेमेतरा कक्ष क्रमांक 83, कलेक्टोरेट परिसर में संपर्क कर सकते है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57