
प्रेमनगर में जाति, निवास, आय हेतु प्राचार्यों की बैठक सम्पन्न
प्रेमनगर / जिला सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार विकास खण्ड प्रेमनगर में छात्रों की जाति, निवास,आय हेतु बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सूरजपुर जिलाधीश द्वारा प्राप्त पत्रानुसार जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र हेतु विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का समय-सीमा में बनाये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया है। जिसके परिपालन में शा0 क0 उ0 मा0 विद्यालय प्रेमनगर में विकास खण्ड के हाई/ हायर सेकेंडरी विद्यालय के समस्त प्राचार्यों की बैठक की गई जिसमें विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा सभी विद्यालय में पात्र छात्रों का जाति निवास आय समयावधि में बनाकर पूर्ण करना है इसके लिए सभी को तैयार रहना है। इस कार्यक्रम इसके लिए आवश्यक दस्तावेज में छात्रों को वंशवृक्षावली, पटवारी प्रतिवेदन, घोषणा पत्र और पंचनामा के साथ सेटलमेंट ये सभी दस्तावेज जिन छात्रों के पास उपलब्ध होगा उन्ही का फॉर्म जमा करना है। इसके लिए 10 से 17 तक फॉर्म बांटना और भरने का कार्य किया जाएगा, 15 से 21 शिविर आयोजित की जाएगी, 16 से 23 तक तहसील ऑफिस में जमा फॉर्म की जांच की जाएगी, 17 से 26 तक विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आएगा जहां इसका अपलोडिंग कार्य किया जाएगा। इसके बाद जमा फॉर्म को 18 से 31 तक निवास, आय, अस्थायी जाति के लिए तहसीलदार और स्थायी के लिए एस0 डी0 एम0 को भेजा जाएगा। इस बैठक में इसको सफल संचालित करने तैयारी करने कहा गया है। इस बार फॉर्म अपलोडिंग का कार्य सर्विस कॉमन सेंटर नहीं कर रहा है बल्कि यह कार्य इस बार बीईओ कार्यालय से किया जा रहा है जिससे छात्रों को बाहर फॉर्म अपलोडिंग करवाना नहीं पड़ रहा है और उनका जाति, निवास, आय का कार्य निःशुल्क में हो जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रेमनगर तहसीलदार ओ0 पी0 सिंह, एबीईओ प्रताप पैंकरा, बीआरसी राजेश कुजूर,कन्या शाला प्राचार्य गंगाराम बघेल, कोटेया से लिनु मिंज, बालक हायर सेकेंडरी से रामजी लहरे, चंदननगर से रामनारायण चंद्रा, सलका से झमदत्त साहू, उमेश्वर पुर से महेश राम शांडिल्य, महंगई से राजेन्द्र सिंह कुरुवंशी, लक्ष्मणपुर से धनदेव सिंह, महेशपुर से सुधा कंवर, मृत्युंजय पाण्डेय, बीईओ कार्यालय से राजकुमार साहू, कृष्णा सिंह,सभी संकुल समन्वयकों के साथ विकास खण्ड के मिडिल स्कूल के सभी प्रधान पाठकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुई।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]











