Advertisement

जगदलपुर : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत 15 दिसम्बर तक मंगाए गए हैं आवेदन

जगदलपुर : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत 15 दिसम्बर तक मंगाए गए हैं आवेदन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जगदलपुर, 16 नवम्बर 2021प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जगदलपुर द्वारा 15 दिसम्बर 2021 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिले के निवासी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता में कक्षा 8वीं उत्तीर्ण निर्धारित है। एक परिवार से केवल एक व्यक्ति पात्र होगा।
      योजना के तहत परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख क्रेडिट लिंक पूंजी अनुदान शासन द्वारा प्रदान किया जाएगा तथा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का योगदान करना होगा। योजना के अंतर्गत उद्यम एकल स्वामित्व-भागीदारी, स्व-सहायता समूह (एसएचजी) तथा कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) लाभान्वित हो सकते हैं। इच्छुक युवक-युवतियां जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कार्यालय झंकार टॉकीज के पीछे निर्मल विद्यालय रोड जगदलपुर में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर योजना की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57