छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम…

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम…

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर, 5 नवंबर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के  रायपुर स्थित निवास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  गोवर्धन तिहार पारंपरिक हर्षाेल्लास के बीच धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है । इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ तुलसी, गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

इस अवसर पर वनमंत्री मोहम्मद अकबर, आदिमजाति विकास मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित है।

मुख्यमंत्री निवास में देवरी तिहार और गोवेर्धन पूजा के अवसर पर राउत नाचा दल और सुआ नर्तक दल ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!