Advertisement

Chhattisgarh News : कृषि मंत्री 25 नवम्बर को जगदलपुर में विभागीय अधिकारियों की लेंगे बैठक

कृषि मंत्री 25 नवम्बर को जगदलपुर में विभागीय अधिकारियों की लेंगे बैठक

रायपुर, 23 नवंबर 2021कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे 25 नवम्बर को जगदलपुर में कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा सेवाएं, मछली पालन, समेती, बीज निगम, मंडी बोर्ड एवं दुग्ध महासंघ के अधिकारियों की संभाग स्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह बैठक जगदलपुर कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा हॉल में प्रातः 10 बजे से होगी। बैठक में विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बैठक में रबी सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण दलहन-तिलहन एवं लघु धान्य फसलों के क्षेत्राच्छादन, अंतरवर्तीय फसलों की खेती, उर्वरक गुण नियंत्रण, नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम, धान के बदले अन्य फसलों की खेती के लक्ष्य की पूर्ति, राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं, कृषि उत्पादक संगठन एवं एकीकृत जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम की जिलेवार समीक्षा की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57