Advertisement

Surajpur News: झूंगी झोपड़ी निवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए नगर पंचायत- दुर्गा गुप्ता

झूंगी झोपड़ी निवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए नगर पंचायत- दुर्गा गुप्ता

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर बिश्रामपुर- भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री ने नगरपंचायत सीएमओ को ज्ञापन सौप प्रधानमंत्री आवास योजना का नगरवासियों को लाभ दिलाने हेतु जल्द पहल करने की मांग की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सूरजपुर जिला के महामंत्री दुर्गा गुप्ता ने नगर पंचायत बिश्रामपुर सीएमओ को लिखें पत्र में उल्लेख किया है कि नगर पंचायत द्वारा कई वर्षों पूर्व प्रधानमंत्री आवास के लिए फार्म जमा कराये गये थे, लेकिन नगर पंचायत द्वारा इस कार्य में रूचि न लेने से इस योजना का लाभ नगर पंचायत वासियों को नहीं मिल पाया है। एस ई सी एल की जमीन . कहकर रूचि नहीं लिया जा रहा परन्तु अन्य शासकीय भूमि पर इस योजना का लाभ दिलाया जा सकता है और उस जगह पर बिजली, पानी की व्यवस्था कराई जा सकती है, क्योंकि आने वाले समय में एस ई सी एल द्वारा झुग्गी झोपड़ी में बिजली बन्द एवं बेदखली की कार्यवाही की जा सकती है। जिससे झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले को आवास बिजली व पानी की समस्या होगी। नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत झुग्गी झोपड़ी में निवास करने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए उचित कार्यवाही करें।
फोटो

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05