Advertisement

Ambikapur News : मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ने वाले पशु पालकों पर होगी कार्रवाई………….

मवेशियों को सड़क पर खुला छोड़ने वाले पशु पालकों पर होगी कार्रवाई………….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   रिंग रोड व मुख्य मार्ग पर पशु विचरण को प्रतिबंधित किया गया है। यदि पशु रिंग रोड या मुख्य मार्ग में विचरण करते हैं और जनहानि होती है तो पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी तथा दोषी पशुपालकों से 2000 रुपये तक जुर्माना लिया जाएगा। अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर, आयुक्त नगर पालिक निगम एवं सीएसपी अम्बिकापुर द्वारा शहर के डेयरी संचालकों एवं गौ पालकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बैठक में निगम आयुक्त ने कहा कि नगर पालिक निगम के राजस्व प्रभारी पशु पालकों को चिन्हित कर मवेशियों को सड़क में न छोड़ने के लिए संकल्प पत्र भरवाने व गलियों में संबंधित बैनर लगाने की कार्यवाही करेंगे। बैठक में नगर निगम के सफाई विभाग को निर्देशित किया गया कि आवारा मवेशियों को नियमित अंतराल में धर-पकड़ कर निगम के गौठानों के अंदर करें। काऊ केचर के माध्यम से समुचित कार्रवाई करने पर जोर दिया गया ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47