Advertisement

Ambikapur News : कलेक्टर व एसपी ने किया धान खरीदी केन्द्रो का औचक निरीक्षण……

कलेक्टर व एसपी ने किया धान खरीदी केन्द्रो का औचक निरीक्षण……

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर संजीव कुमार झा व पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने शुक्रवार को बतौली विकासखंड के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केंद्रों से धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जाम की स्थिति निर्मित न होने पाए। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने बतौली विकासखंड के नवीन सेदम, बिलासपुर तथा खड़धोवा धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने धान खरीदी के सुचारू क्रियान्वयन के संबंध में समिति प्रबंधकों तथा किसानों से पूछताछ की। इस दौरान कलेक्टर झा ने धान का वजन तथा धान में नमी की जांच की। खरीदी केंद्र में हमालों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होंने सभी केंद्रों में बिजली, पानी और शेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

धान के उठाव में तेजी लाने के लिए मिलर्स डीओ जारी कर सतत रुप से धान उठाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर झा ने बिलासपुर तथा खड़धोवा खरीदी केंद्र में धान खरीदी की टोकन तथा लिमिट को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को आदेशित किया। उन्होंने सभी खरीदी केंद्रों में कितने किसानों से धान खरीदी किये तथा धान खरीदी के लिए टोकन कि संख्या की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनमोल टोप्पो, तहसीलदार नीतू भगत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47