छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : खून के एक एक कतरे का हिसाब नक्सलियों को प्रश्रय देने वाली इस विफल कांग्रेसी सरकार को देना होगा- भाजपा सरगुजा………….

खून के एक एक कतरे का हिसाब नक्सलियों को प्रश्रय देने वाली इस विफल कांग्रेसी सरकार को देना होगा- भाजपा सरगुजा………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या को अलोकतांत्रिक करार देते हुए सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश सोनी एवं भारत सिंह सिसोदिया, निगम नेताप्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह पैकरा, जनजाति गौरव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन सिंह पैकरा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा सरगुजा के जिला अध्यक्ष धनराम नागेश, जिला मीडिया प्रभारी संतोष दास एवं सह मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार में लगातार हो रहे भाजपा नेताओं की हत्या का हम घोर निंदा करते हैं, नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में शुक्रवार की रात नक्सलियों ने भाजपा नेता सागर साहू को गोली मारकर हत्या कर दी, और एक माह के अंदर भाजपा के नीलकंठ ककेम व बुधराम करताम की भी नक्सलियों द्वारा हत्या की जा चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि लगता है एक गहरी साजिश के तहत कांग्रेस सरकार में भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है, इस सरकार में नक्सलियों के हौसले बुलंद हो गए हैं, भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जायेगा, इनके खून के एक एक कतरे का हिसाब नक्सलियों को प्रश्रय देने वाली इस विफल कांग्रेसी सरकार को देना होगा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भाजपा नेताओं की शहादत पर श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने बताया कि कल दिनांक 12 फरवरी रविवार को जिला मुख्यालय अंबिकापुर में भाजपा नेताओं की शहादत को सम्मान देने मशाल रैली निकाली जाएगी जो एसपी कार्यालय तक पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में गत शुक्रवार की रात थाना से करीब 100 मीटर की दूरी पर रात करीब आठ बजे भाजपा नेता सागर साहू अपने घर में टीवी देख रहे थे, इसी दौरान कुछ नक्सली अचानक घर के अंदर घुस आए और उन्होंने भाजपा नेता के सिर में गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गई।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!