Advertisement

अम्बिकापुर : आयुष्मान कार्ड अब 30 अप्रैल 2021 तक बनेंगे

अम्बिकापुर : आयुष्मान कार्ड अब 30 अप्रैल 2021 तक बनेंगे

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन की योजना का लाभ उठाने की अपील की

अम्बिकापुर/ 30 मार्च 2021/छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने पात्रता अनुसार आयुष्मान कार्ड बनवाकर शासन की योजना का लाभ उठाने की अपील की है। जिले में अब तक 3 लाख आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके है जबकि लक्ष्य करीब 10 लाख कार्ड बनाने की है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उल्लेखनीय है कि जिले के च्वाइस सेंटर या कामन सर्विस सेंटर में आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने की तिथि एक माह बढ़ा दी गई है। अब आयुष्मान कार्ड30 अप्रैल 2021 तक बनेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा पहले हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी, जिसमे वृद्धि की गई है। कार्ड बनाने के लिए हितग्राहियों को राशनकार्ड के साथ अपना आधार कार्ड लेकर च्वाइस सेंटर जाना होगा। परिवार की पात्रता के आधार पर क्रियाशील अंत्योदय कार्ड, प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवार और सामाजिक-आर्थिक संगणना 2011 से चयनित परिवारों को पांच लाख रूपए तक ईलाज के लिए सालाना सुविधा इन कार्डों से मिलेगी। इसी प्रकार शेष राशनकार्ड धारी परिवारों को सालाना 50 हजार रूपए तक का निःशुल्क ईलाज की सुविधा पंजीकृत शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड के द्वारा मिलेगा।च्वाइस सेन्टर में कोरोना से बचाव संबंधी निर्देशों का पालन करने कहा गया है। सेन्टर में मास्क लगाकर प्रवेश करने के निर्देश दिए गए है। च्वाइस सेन्टर संचालकों को भीड़ कम करने के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करने कहा गया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57