
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
Ambikapur News : स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न……….
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सम्पन्न……….
P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले में ‘‘हमर खून बचाही जिंदगी अभियान‘‘ संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विगत 14 दिसम्बर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर में मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर की टीम में डॉ विकास पांडेय, डॉ जगरानी लकड़ा, काउंसलर अंजूला मिश्रा एवं उनके सहयोगियों द्वारा रक्तदान शिविर में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम. सिद्धिकी, हेलेन सिन्हा, रीता थामस, इंदु मिश्रा एवं जिला स्काउट संघ के अध्यक्ष का सक्रिय सहयोग रहा।









