Advertisement

अम्बिकापुर : होमआइसोलेशन के मरीजों पर कड़ी निगरानी रखते हुए नियमों का पालन कराएं – कलेक्टर

अम्बिकापुर : होमआइसोलेशन के मरीजों पर कड़ी निगरानी रखते हुए नियमों का पालन कराएं – कलेक्टर

कोरोना नियंत्रण एवं रोकथाम संबंधित बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर 31 मार्च 2021कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा है कि कोरोना पाॅजीटीव मरीज के होमआइसोलेशन में रहने पर स्वास्थ्य विभाग के सर्विलेंस टीम मरीजों पर कड़ी निगरानी रखते हुए नियमों का पालन कराएं। मरीज को तब तक होमआइसोलेशन में रखे जब तक की वह कोरोना निगेटीव न हो जाए। कलेक्टर ने यह निर्देश बुधवार को यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, राजस्व तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संयुक्त बैठक में अधिकारियोें को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि होमआइसोलशन मरीज के घर के बाहर पोस्टर चिपकाना तथा घर से बाहर न घूमें। इसकी कड़ाई से निगरानी करें। यदि होमआइसेालेशन में मरीज की हालत बिगड़ती है तो उसे तत्काल मेडिकल काॅलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में शिफ्ट करें। उन्होने कहा कि कोविड-19 के उपचार से संबंधित दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में हो। उन्होनें कोरोना के नियंत्रण हेतु कांटेक्ट ट्रेसिंग, टेस्टिंग, दवा वितरण, होम आइसोलेशन, हॉस्पिटलाइजेशन आदि कार्य के लिए सभी विभागों को आपसी सामंजस्य के साथ सामूहिक प्रयास करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में बैनर, पोस्टर, आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर जनजागरूकता के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए तैयार किए गए कोविड अस्पताल तथा कोविड केयर सेंटरों में पर्याप्त बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा होम आइसोलेशन के मरीजों की माॅनीटरिंग अनिवार्य रूप से करने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि किसी क्षेत्र में ज्यादा पाॅजिटिव प्रकरण निकलने पर वहां कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाकर कोरोना वायरस नियंत्रण की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जारी निर्देशों तथा धारा-144 का कड़ाई से पालन कराएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लोग कोरोना के प्रभाव से मुक्त हो सकें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे सब्जी बाजार, चैपाटी आदि में टेस्टिंग कराना सुनिश्चित करें। मास्क का शत्प्रतिशत प्रयोग करने पर जोर दें। प्रत्येक दुकानदार दुकान में मास्क और सेनेटाइजर के साथ दुकान खुलने तथा बन्द करने का समय प्रदर्शित करें। गुमास्ता एक्ट के तहत प्रत्येक मंगलवार को दुकान बंद रखे जाएं। बताया गया कि जिले में कुल 46 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में 8 शासकीय अस्पतालों में तथा 10 निजी अस्पतालों में कोरोना का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कोरोना के नियंत्रण तथा बचाव के लिए निगम क्षेत्र में 16 टीम का गठन किया जाएगा। प्रत्येक टीम 3-3 वार्ड में कार्य करेगी। ये सभी लोग कांटेक्ट ट्रेसिंग तथा तत्समय दिए गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार लंगेह, एसडीएम प्रदीप साहू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया, नगर निगम के कार्यपालन अभियन्ता सुनील सिंह, कोविड-19 टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05