छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

Chhattisgarh News : ​​​​​​​राज्यपाल से ईसाई समुदाय के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी

रायपुर : ​​​​​​​राज्यपाल से ईसाई समुदाय के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

रायपुर, 22 दिसंबर 2021राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में एपिस्कोपल चर्च फेलोशिप, भिलाई के सचिव फादर अजु के. वर्गीस के नेतृत्व में ईसाई समुदाय के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात कर उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमण्डल ने राज्यपाल को केक और शॉल भेंट की। राज्यपाल ने भी उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

 
 इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऐसा प्रदेश है, जहां पर सारे धर्म, जाति और सम्प्रदाय के लोग समन्वय बनाकर रहते हैं और सुख-शांति का वातावरण स्थापित है। राज्यपाल ने कहा कि ईसाई समुदाय द्वारा जो सेवा कार्य किये जाते हैं, वह सराहनीय है। इस अवसर पर फादर जॉबी जॉन, फादर कुरियन जॉन, फादर जार्ज सी. वर्गीस, फादर जॉन इलियास, फादर गिथिन जार्ज, फादर सुबिन, सिस्टर लिंडा, सिस्टर ज्योसन, आई.बी. ग्रुप के डायरेक्टर श्री अंजुम अल्वी, ईसाई अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव कुरियाकोस उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!