छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

अंतरर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

अंतरर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छात्र- छात्राओं को नशा नहीं करने का दिलाया गया शपथ

बलरामपुर/ कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देश पर स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में समाज कल्याण विभाग और नशामुक्ति केन्द्र बलरामपुर ने अंतरराष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित काफी विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक चन्द्रमा यादव ने छात्रों को नशे के बुरे प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही नशा पीड़ित लोगों को समाज में नशा करने से रोकने का आह्वान किया। उनका कहना था कि अगर आज की युवा पीढ़ी नशा करने से बचेगी तो हमारी अगली पीढ़ी भी नशा करने से बच जाएगी। यह भारत को शराब से मुक्त करने का सपना साकार करेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को शराब नहीं पीने की शपथ दी गई। श्री प्रभाकर द्विवेदी, बलरामपुर नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक, ने नशा से होने वाले बुरे परिणामों की जानकारी दी और केन्द्र के कार्यों को बताया।
इस अवसर पर श्री चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता, डॉ. तोषण कुमार और प्राचार्य  चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता,डॉ. मधु दिवान, डॉ. सुपर्णा विश्वास उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!