Advertisement

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह मे पिकनिक सह शैक्षिक भ्रमण आयोजित

बस्तामुक्त विद्यालय रुनियाडीह मे पिकनिक सह शैक्षिक भ्रमण आयोजित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी विश्रामपुर – क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शासन की मंशा अनुरूप छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा गुरुवा घुरवा और बाडी के संबंध में विस्तार पूर्वक बताने हेतु पिकनिक सह शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम पंचायत रुनियाडीह के गौठान का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान संस्था के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को नरवा- नदी नाले के पानी को खेतों तक सिंचाई के लिए पहुंचाना, गुरुवा- पशुधन के लिए पर्याप्त चारागाह की व्यवस्था करना, घुरुवा- गोमूत्र, गोयम व घरेलू कचरे से जैविक खाद का निर्माण करना तथा बाड़ी- तैयार जैविक खाद का उपयोग कर पौष्टिक फसल तैयार करना के संबंध में जानकारी दी गई तथा बच्चों को शासन की महत्वपूर्ण योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत ग्राम पंचायतों में 2 किलो की दर से गोबर खरीदी किए जाने की जानकारी देते हुए गोबर खाद से बनने वाले जैविक खाद का उपयोग खेतों में अधिकाधिक कर रासायनिक उर्वरक को कम उपयोग में लाने हेतु समझाइश दी गई तथा बताया गया कि यह जैविक खाद ₹10 किलोग्राम की दर से विक्रय किया जा रहा है। इस जैविक खाद का उपयोग कर हम अधिकाधिक फसल ले सकते हैं। पिकनिक सह शैक्षिक भ्रमण किए जाने से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखते बनी यह शैक्षिक भ्रमण कोरोना गाइडलाइन अनुरूप मास्क लगाकर एवं दूरी का विशेष ध्यान रखकर किया गया। इस दौरान संस्था के पदस्थ शिक्षक श्रीमती तिलेश्वरी राजवाड़े, रिजवान अंसारी, पदस्थ सहायिका श्रीमती सुमित्रा राजवाड़े नान दईया व आरती स्व सहायता समूह के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
ग्रामिणस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सिरमौर बनी, सुहागपुर की टीम उपविजेता रही ग्राम पचिरा में 15 दिनों तक चला मैच

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05