Advertisement

98 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती रासोबाई साहू ने कोविड टीका का दूसरा डोज लगवाकर दिया जागरूकता का संदेश।

राजनांदगांव : 98 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती रासोबाई साहू ने कोविड टीका का दूसरा डोज लगवाकर दिया जागरूकता का संदेश

कलेक्टर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सुदूर वनांचल क्षेत्रों में पहुंच कर कोविड टीकाकरण विशेष महाभियान को बना रही सफल

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव 12 जनवरी 2022 कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए कोविड टीकाकरण की जागरूकता सिर्फ शहरों, कस्बांे के युवा-बुजुर्गों तक ही नहीं बल्कि सुदूर वनांचल क्षेत्रों के गांवों में निवास करने वाले बुजुर्गों तक पहुंच रही है। छुईखदान विकासखंड के ग्राम नचनिया साल्हेवारा की 98 वर्ष की बुजुर्ग महिला श्रीमती रासोबाई साहू कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाकर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखने में सहयोग दें रही है और जागरूकता का संदेश दे रही है। यह इस बात को प्रदर्शित करती है कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। जिसकी जागृति अब दूरस्थ अंचलों में निवास करने वाले ग्रामीणों तक पहुंच रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में स्वास्थ्य और राजस्व विभाग कोविड टीकाकरण विशेष महाभियान में समर्पित होकर लगी हुई है। वही जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम युद्ध स्तर पर वैक्सीन लगाने का कार्य कर रही है।

आगामी 13 जनवरी को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की सम्भावना है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57