ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे आज रायपुर में | रोहित-कोहली पर निगाहें | BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बयान

रायपुर में आज भारत-साउथ अफ्रीका का दूसरा वनडे खेला जाएगा। टीम इंडिया 1-0 से आगे है। रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद। BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा—छत्तीसगढ़ अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का प्रमुख केंद्र।

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे आज रायपुर में, रोहित-कोहली पर रहेंगी सबकी नजरें; BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा– छत्तीसगढ़ अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का बड़ा केंद्र

रायपुर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा। राजधानी रायपुर इन दिनों क्रिकेट के उत्साह से सराबोर है, क्योंकि टीम इंडिया 1–0 की बढ़त के साथ मैदान में उतरने जा रही है। इस मैच में भी सभी निगाहें कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली पर टिकी रहेंगी।

कोहली और रोहित से बड़ी पारी की उम्मीद

गौरतलब है कि रांची में खेले गए पहले वनडे में विराट कोहली ने 135 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि रोहित शर्मा ने 57 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। दोनों प्लेयर्स ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। रायपुर में भी फैंस को इन दोनों दिग्गजों से बड़े स्कोर की उम्मीद है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्टेडियम सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

मैच से पहले BCCI के उपाध्यक्ष एवं IPL वाइस चेयरमैन राजीव शुक्ला रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।

राजीव शुक्ला ने कहा—

“छत्तीसगढ़ में क्रिकेट लगातार बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आयोजन यह दर्शाता है कि अब छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर मजबूती से दर्ज हो चुका है। स्टेडियम के विकास और सुधार के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। भविष्य में भी यहां कई बड़े मैच आयोजित होंगे। BCCI के साथ मिलकर स्टेडियम सुविधाओं के विकास पर विशेष बैठक की जाएगी।”

उन्होंने बताया कि स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कई पहल की जा रही हैं।

रायपुर: क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

दूसरे वनडे को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। होटल्स से लेकर स्टेडियम तक, खेल प्रेमियों का उत्साह साफ देखा जा सकता है। स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ की संभावना है।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!