Advertisement

अम्बिकापुर  : कलेक्टर ने  शहरी के टीकाकरण केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण।

अम्बिकापुर  : कलेक्टर ने  शहरी के टीकाकरण केंद्रों का किया आकस्मिक  निरीक्षण

निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण के निर्देश

अम्बिकापुर 6 अप्रैल 2021 कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार को अम्बिकापुर के शहरी क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्र केदारपुर, सत्तीपारा, महामाया रोड, बरेजपारा, खालपारा,उपस्वास्थ्य केंद्र गोधनपुर के का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केंद्रों में अगले दो दिन में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गांधीनगर स्थित निजी चिकित्सालय एचआर हॉस्पिटल में लग रहे निःशुल्क वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण भी निरीक्षण किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

इस दौरान सत्तीपारा निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला समुद्री बाई ने प्राथमिक शाला में लग रहे टीकाकरण केंद्र में वैक्सीनेशन कराया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अपने आप को तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है। सभी को टीका अवश्य लगवाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में टीकाकरण के लिये लक्षित हितग्राहियों की संख्या 43 हजार 140 है। इसी प्रकार नगर पंचायत लखनपुर में टीकाकरण के लिये लक्षित हितग्राहियों की संख्या 32 हजार 916 है तथा नगर पंचायत सीतापुर में टीकाकरण के लिये लक्षित हितग्राहियों की संख्या 26 हजार598 है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा के चिकित्सा अधिकारी डॉ आयुष जायसवाल, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ आमीन फिरदौसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05