Advertisement

राज्य में 76 फीसद हो चुकी रबी फसलों की बोनी

रायपुर : राज्य में 76 फीसद हो चुकी रबी फसलों की बोनी

रायपुर, 18 जनवरी 2022छत्तीसगढ़ राज्य में रबी फसलों की बुआई 76 प्रतिशत हो चुकी है। रबी बोनी के लिए इस साल निर्धारित लक्ष्य 18 लाख 50 हजार हेक्टेयर के विरूद्ध अब तक 14 लाख 960 हेक्टेयर में रबी फसलों की बुआई पूरी की जा चुकी है। दलहनी फसलों में चना की बुआई सर्वाधिक 3 लाख 74 हजार 970 हेक्टेयर में हो चुकी है। इस साल तिवड़ा की बुआई लक्ष्य से लगभग 10 हजार हेक्टेयर रकबे में ज्यादा हुई है। तिवड़ा की बुआई के लिए चालू रबी सीजन में प्रस्तावित रकबा 2 लाख 46 हजार हेक्टेयर है, जबकि आज की स्थिति में 2 लाख 56 हजार 410 हेक्टेयर में तिवड़ा की बोनी हो चुकी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक राज्य में 2 लाख 5 हजार 710 हेक्टेयर में गेहूं, 64 हजार 790 हेक्टेयर में मक्का, 6 हजार 750 हेक्टेयर में जौ-ज्वार तथा मोटे अनाज की बोनी पूरी कर ली गई। दलहनी फसलों की बुआई 7 लाख 52 हजार 980 हेक्टेयर में तथा तिलहनी फसलों की बुआई 1 लाख 88 हजार 750 हेक्टेयर में हो चुकी है। गन्ना की बुआई 17 हजार 360 हेक्टेयर में तथा साग-सब्जी एवं अन्य रबी फसलों की बुआई 1 लाख 32 हजार 830 हेक्टेयर में हो चुकी है।

चुनाव निष्पक्ष हो सभी दलों के साथ एक जैसा व्यवहार करें चुनाव आयोग स्वामीनाथ जायसवाल

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47