Advertisement

फरवरी माह के लिए स्कूलों को 1533 क्विंटल चावल का पुनर्बंटन

धमतरी : फरवरी माह के लिए स्कूलों को 1533 क्विंटल चावल का पुनर्बंटन

धमतरी 19 जनवरी 2022 मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले की 1344 शासकीय प्राथमिक एवं अपर प्राथमिक शालाआंे में कुल 1533.70 क्विंटल खाद्यान्न (चावल) का पुनराबंटन लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्राप्त हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इसमें जिले की 888 प्राथमिक शालाओं के लिए 740.80 क्विंटल और 456 अपर प्राथमिक शालाओं के लिए 792.90 क्विंटल खाद्यान्न का आबंटन माह फरवरी 2022 हेतु प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि धमतरी विकासखण्ड की 206 प्राथमिक शालाओं के लिए 174.40 क्विंटल, कुरूद के 185 प्राथमिक शालाओं के लिए 218.90 क्विंटल, मगरलोड के 154 स्कूलों के लिए 133.20 तथा नगरी विकासखण्ड के 343 प्राथमिक शालाओं के लिए 214.30 क्विंटल खाद्यान्न का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार अपर प्राथमिक शालाओं (मिडिल स्कूल) हेतु धमतरी विकासखण्ड के 139 स्कूलों के लिए 193.70 क्विंटल, कुरूद के 119 स्कूल के लिए 253.10 क्विंटल, मगरलोड के 72 मिडिल स्कूल के लिए 149.80 तथा नगरी विकासखण्ड के 126 मिडिल स्कूल हेतु 196.30 क्विंटल खाद्यान्न का पुनर्बंटन फरवरी माह के लिए किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पंचायतों में उपचुनाव के तहत मतदान कल, पोलिंग बूथों के लिए मतदान दल हुए रवाना

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57