प्रदेश के सिक्ख समुदाय ने वीर बाल दिवस की घोषणा पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

रायपुर : प्रदेश के सिक्ख समुदाय ने वीर बाल दिवस की घोषणा पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

राज्यपाल को सौंपा आभार पत्र

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रायपुर,राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन मंें छत्तीसगढ़ सिक्ख काउंसिल के अमरजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आभार पत्र सौंपा। पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने सिक्ख धर्म के दसवें गुरू गुरू गोविंद सिंह के बेटों की शहादत के प्रति सम्मान स्वरूप 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाए जाने की हाल ही में घोषणा की है। श्री छाबड़ा ने कहा कि इस घोषणा से सिक्ख समुदाय सहित देश की आने वाली पीढ़ी को सिक्खों के गौरवमयी इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा।
राज्यपाल ने कहा कि आपके ये विचार प्रधानमंत्री जी तक प्रेषित किए जाएंगे। उन्होंने सिक्ख समुदाय की दानशीलता की भावना की सराहना की और कहा कि कोविड काल में भी समुदाय ने जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे बढ़कर सहयोग किया।

​​​​​​​बस्तर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: बघेल