Advertisement

महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मुर्गा व्यवसायियों ने अपना व्यवसाय जारी रखा ।

महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर मुर्गा व्यवसायियों ने अपना व्यवसाय जारी रखा ।

गोपाल सिंह विद्रोही सीजी बिश्रामपुर -महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज पुलिस एवं मुर्गा व्यवसायियों के बीच दिनभर आंख मिचौली का खेल होता रहा थक हार कर पुलिस करवाई के बिना ही बैरंग वापस लौट गई।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरे देश में शुष्क दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसमें मदिरा एवं मीट ,मछली मुर्गा बेचना पूर्णतः प्रतिबंधित रहता है जिसके तहत विश्रामपुर में भी प्रतिवर्ष इस दिवस पर प्रतिबंध रहता परंतु इस बार स्थानीय सप्ताहिक बाजार में मुर्गा व्यवसायियों ने खुलेआम इन नियमों को धत्ता बताकर मुर्गा का व्यवसाय करते रहे ।जिसकी सूचना आम नागरिकों ने विश्रामपुर थाना प्रभारी शिव कुमार खूंटे को दी जिस पर इन्होंने अपने पेट्रोलिंग पार्टी को चार बार करवाई करने हेतु बाजार में भेजा परंतु शातिर मुर्गा व्यवसायियों ने मछली बेचने वालो के झल्ला में बैठकरआने जाने वाले मुर्गा खरीदारों लोगों को बुला बुला कर मुर्गा का व्यवसाय करते रहे। पुलिस के तमाम कोशिश के बाद भी एक भी मुर्गा बेचने वाले पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। अंततः बैरंग लौट गई । बताया जाता है कि सप्ताहिक बाजार विश्रामपुर में मटन मछली की दुकानें बंद रही परंतु मुर्गा का 1 -2 व्यवसायियों को छोड़ दिया जाए शेष लुका छुपी का खेल खेलते रहे। पुलिस के आंखों से बचते हुए आज के दिन भी बेशर्मी की हद पार करते हुए मुर्गा का व्यवसाय करते रहे। मुर्गा व्यवसायियों इस करतूत से गांधी प्रेमियों में आक्रोश है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

नगर पंचायत बिश्रामपुर का स्वक्षता सर्वेक्षण अभियान के तहत स्लोगन लेखन कार्य संपन्न ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57