Advertisement

आजकल भाजपा में एक नई प्रथा का शुमार होता दिखाई दे रहा है। स्वामीनाथ जायसवाल

आजकल भाजपा में एक नई प्रथा का शुमार होता दिखाई दे रहा है। स्वामीनाथ जायसवाल

नई दिल्ली प्रेस वार्ता में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस को बताया कई भाजपाई नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आकर्षित करने के लिये काँग्रेस पार्टी तथा हमारे नेता माननीय श्री राहुल गाँधी जी को लेकर अनाप-शनाप की बयानबाज़ी करते नजर आ रहे हैं। अभी कुछ ही समय पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करने के दौरान कांग्रेस और हमारे नेता माननीय श्री राहुल गांधी जी को लेकर विवादित बयान दिया था तथा हमारे नेता माननीय श्री राहुल गाँधी जी के वंश पर सवाल उठाने वाली टिप्पणी की थी। असम के मुख्यमंत्री का यह कथन भाजपा की नारी विरोधी सोच का प्रतीक है और हर मां का अपमान है। इतना ही नहीं श्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गाँधी जी को ‘आधुनिक जिन्ना’ कह कर भी संबोधित किया था। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) भाजपाई नेताओं की इस तरह की घटिया सोच का घोर विरोध करता है और असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से तत्काल इस्तीफा देने की मांग करता है। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के बारे में बेहद निचले स्तर पर दिए गए बयान उन पर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कारों को दर्शाते हैं। बिस्वा सरमा के बयान से पता चलता है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और उन्हें अच्छे अस्पताल में इलाज की जरूरत है। हम राहुल गांधी के खिलाफ हिमंत बिस्वा सरमा के बयान की निंदा करते हैं । राहुल गांधी को लेकर उनका बयान उनके स्तर को दर्शाता है। हम कामना करते हैं कि हिमंत बिस्वा सरमा को इस बीमारी से निजात मिले। हिमंत बिस्वा सरमा के अच्छे डॉक्टर से इलाज कराने के लिए होनेवाले खर्च का वहन भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) करेगा। लोकतंत्र में विपक्ष को सरकार को जवाबदेह ठहराने का अधिकार है, इसलिए राहुल गांधी ने एक जिम्मेदार विपक्षी दल के रूप में सरकार से जवाब मांगा। भाजपा को इस पर हंगामा करने की जरूरत नहीं है लेकिन भाजपा लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं करती है। हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री हैं, उन्हें बोलते समय थोड़ा संतुलन रखने की जरूरत है लेकिन उनका शिष्टाचार वही है कि एक बचकाना और निंदनीय बयान देकर मोदीजी की नजरों में ऊपर उठना चाहते हैं। इसी के साथ भारतीय राष्ट्रीय मजदूर काँग्रेस (इंटक) अपने सभी प्रादेशिक कार्यकारिणी को प्रदेश स्तर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराने का प्रस्ताव पारित कर चुका है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आज विधानसभा महरौनी और झांसी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

मंत्री अमरजीत भगत एवं कौशल्या भगत ने वैवाहिक वर्षगांठ के खुशियों भरे पल को साझा किया।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सरगुजा जिले के दौरे पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल हुये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57