Advertisement

ईडी के अधिकारियों ने मुंबई में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के आवास का दौरा किया।

ईडी के अधिकारियों ने मुंबई में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के आवास का दौरा किया

भगोड़े अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के खिलाफ हाल ही में दर्ज मामले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय मुंबई और आसपास के इलाकों में तलाशी ले रहा है. प्रवर्तन निदेशालय का मुंबई में डी कंपनी के कई ठिकानों की छान बीन चल रही है. इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी ऐसे कई नेता जिनके तार डी कंपनी से जुड़े हुए हैं उनके प्रॉपर्टी और पैसे ट्रांसेक्शन संबंधित जांच कर रही है. ये पिछले मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े हैं जिसमें गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगी शामिल हैं. एक संपत्ति सौदा है जो जांच के दायरे में है.

दरअसल कुछ दिनों पहले एनआईए ने दाऊद इब्राहिम और उसके कुछ करीबियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला, वसूली के आरोपों के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था उसी केस में प्रवर्तन निदेशालय ने केस दर्ज कर रेड शुरू किया है. जानकारी के मुताबिक 10 जगहों पर रेड चल रही है.

वहीं ईडी के अधिकारी छापेमारी के सिलसिले में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के आवास भी पहुंचे हुए हैं. बता दें कि हसीना पारकर की पहले ही मौत हो चुकी है.

राजनेता का नाम भी चर्चा में

महाराष्ट्र के राजनैतिक गलियारे में इस ईडी द्वारा जांच की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र का एक राजनेता का नाम भी चर्चा में है हालाकी प्रवर्तन निदेशालय ने इसपर कोई टिप्पणी नही की. ED अधिकारी बता रहे है कि अभी जांच शुरू को गई है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

एक तरफ जहां ED की रेड में राज्य के एक बड़े नेता का नाम सामने आ रहा है. वही शिवसेना नेता संजय राउत आज शिवसेना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के 4 नेताओ पर आरोप लगाने वाले है. संजय राउत केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते रहे है. आज शिवसेना प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शक्ति प्रदर्शन कर सकती है. ख़बर है कि शिवसेना के मुम्बई के सभी सांसदों, विधायकों व प्रवक्ताओं को हिदायत दी गई है सेना भवन पर उपस्थित रहें.

प्रवर्तन निदेशालय ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है.

स्कूलों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और बचाव के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

आचार सहिता की खुले आम उड़ाई जा रही धज्जियां ताजा मामला देखने को मिला है विधानसभा 266 कुर्सी भाजपा पार्टी के प्रत्याशी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57