परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन

रायपुर : परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

स्थायी जिला परिवहन अधिकारी तथा परिवहन कार्यालय हेतु भूमि आरक्षण की घोषणा

छत्तीसगढ़ में वाहन मालिकों को अपनी वाहनों के टैक्स का बल्क में भुगतान की सुविधा

तुंहर सरकार तुंहर द्वार: लोगों को घर बैठे मिल रहा 22 परिवहन संबंधी सेवाओं का लाभ

रायपुर, 21 फरवरी 2022 परिवहन तथा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज एक दिवसीय अपने प्रवास के दौरान बलौदाबाजार-भाटापारा जिला को महत्वपूर्ण सौगात दी। उन्होंने जिला मुख्यालय में रिसदा बायपास स्थित बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ के नवीन कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में स्थायी जिला परिवहन अधिकारी एवं नवीन परिवहन कार्यालय हेतु भूमि आरक्षण की घोषणा की।
नवीन अधोसंरचना निर्माण से मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा- सिंहदेव

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास में परिवहन का भी महत्वपूर्ण स्थान होता है। राज्य में परिवहन प्रणाली को सुव्यवस्थित करने और इसे मजबूत बनाने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा वाहन पोर्टल पर वाहन मालिकों के लिए एक नई सुविधा प्रदान की गई है। इसके तहत वाहन मालिक बल्क में अपनी वाहनों के टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। इसी तरह परिवहन विभाग द्वारा वाहन पोर्टल पर वाहन मालिकों के लिए एक और सुविधा दी गई है। इसके तहत वाहन मालिक ओवर डाइमेन्शन गाड़ियों के लिए फीस का भुगतान कर ऑनलाइन अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा तुंहर सरकार तुंहर द्वार नामक महत्वपूर्ण योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को घर बैठे परिवहन संबंधी 22 सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया याद।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

परिवहन मंत्री अकबर ने इस दौरान राज्य सरकार के महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि आम जनता को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिले। इसलिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की शुरूआत की गई है। आज गोधन न्याय योजना के माध्यम से गोबर की खरीदी कर लाखों परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है। इसके साथ ही हम वर्मी कम्पोस्ट की उपयोगिता से जैविक कृषि की ओर बढ़ रहे है, जो पर्यावरण संतुलन में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी तरह जहां पहले सात वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी होती थी। हम उसे बढ़ाकर 61 कर दिए है। भारत सरकार ने भी इसकी प्रशंसा करते हुए 11 राष्ट्रीय पुरस्कार से छत्तीसगढ़ राज्य को सम्मानित किया है। भारत में लगभग 78 प्रतिशत वनोपज की खरीदी में योगदान अकेला छत्तीसगढ़ का ही है।
मुख्यमंत्री ने श्रीमती कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन।

इस मौके पर संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय, कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, हितेंद्र ठाकुर, बलौदाबाजार ट्रक मालिक संघ अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, रायपुर बस्तर कोरापुट परिवहन संघ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सिद्धू जी,चेम्बर ऑफ कामर्स अध्यक्ष जुगल किशोर भट्टर, नगर के वरिष्ठ नागरिक विद्याभूषण शुक्ल, सुधीर अग्रवाल, अशोक जैन, गौरव प्रसाद सिंह, राजीव लोचन शुक्ला जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, श्रीमती सुमित्रा धृतलहरे, जनपद पंचायत सदस्य आर्यन शुक्ला, पार्षद रूपेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गंभीर ठाकुर द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री ने गुरू प्रवक्ता डॉक्टर एम.के. कौशल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।