Uncategorizedछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

गोबर से सर्वाधिक आय अर्जित करने वाला प्रदेश का दूसरा नगर निगम बना अम्बिकापुर

गोठानो में गोबर से बरसा धन, महिलाओं ने एक साल में कमाए 89 लाख रुपये

गोबर से सर्वाधिक आय अर्जित करने वाला प्रदेश का दूसरा नगर निगम बना अम्बिकापुर

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना महिला समूहों के लिए अतिरिक्त आय का सशक्त जरिया बन गया है। नगरीय निकाय अंतर्गत संचालित गोठान में गोबर के विभिन्न उत्पाद का विक्रय कर समूह की महिलाएं अच्छी आय अर्जित कर रही है। अम्बिकापुर नगर निगम अंतर्गत संचालित 4 गोठानो में खरीदे गए गोबर से समूह की महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, कंडा और दिया विक्रय कर   एक वर्ष में 89 लाख 58 हजार 540 रुपये प्राप्त की।
गोबर उत्पाद से सर्वाधिक आय अर्जित करने के मामले में अम्बिकापुर प्रदेश का दूसरा नगर निगम बन गया है। नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर नगर पालिक निगम अंतर्गत डीसी रोड, नया बस स्टैंड, घुटरापारा तथा गांधीनगर में गोठान संचालित किए जा रहे है। 20 जुलाई 2020 से 31 अगस्त 2021 तक इन चारो गोठान में 54 हजार 435 क्विंटल गोबर खरीदा गया जिससे 5 हजार 526 क्विंटल वर्मी कामोस्ट, 15 हजार 504 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट का निर्माण किया गया।
वर्मी कम्पोस्ट 55 लाख 22 हजार 820 रुपये का वर्मी। कम्पोस्ट, 33 लाख 41 हजार 520 रुपये का सुपर कम्पोस्ट, 63 हजार रुपये का कंडा एवं 31 हजार 200 रुपये का दिया एवं अन्य सामग्री का विक्रय किया  गया। नगर पालिक निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने बताया कि चारो गोठान में गोबर खरीदी सतत रूप से जारी है। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए चारां गोठान में कुल 30 हजार क्विंटल क्षमता का वर्मी पिट बनाया गया है।

उत्तम गुणवत्ता के वर्मी खाद निर्माण के लिए उन्नत किस्म के वर्मी पिट में डाला जाता है। वर्मी खाद का विक्रय सहकारी समिति, उद्यान एवं कृषि विभाग को किया गया।इसके साथ ही एक-एक किलो का पैकेट तैयार कर नगर निगम क्षेत्र में  स्वच्छता दीदियों ने  लोगो के घर-घर पहुंचाया। इससे खाद की विक्री बढ़ी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!