Advertisement

कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर : कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. चंदेल ने पदभार ग्रहण किया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने आज यहां पदभार ग्रहण किया। निवृतमान कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने डॉ. चंदेल को कार्यभार सौंपा। डॉ. चंदेल द्वारा पदभार ग्रहण किये जाने के अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. पी.एल. चन्द्राकर, निदेशक विस्तार डॉ. आर.के. बाजपेयी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. जी.के. श्रीवास्तव, सह संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी : डीओ और टीओ के माध्यम से 82.72 लाख मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव
उल्लेखनीय है कि डॉ. गिरीश चंदेल, देश के प्रख्यात पौध प्रजनक और जैव प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक हैं। छत्तीसगढ़ के सिमगा, हथबंद के ग्राम-कुकरा चुन्दा के मूल निवासी डॉ. चंदेल को कृषि शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार प्रबंधन का 30 वर्षों का अनुभव है, जिसमें 07 वर्षों का अनुभव विशेष रूप से सूखे और पोषण अनुसंधान के लिए अत्याधुनिक स्टेट ऑफ आर्ट बुनियादी सुविधाओं के निर्माण और पोषण प्रबंधन पर रहा है। डॉ. चंदेल ने धान की पांच बायोफोर्टिफाईड फसल प्रजातियों – सी.जी. जिंक राइस, सी.जी. जिंक राइस -2, जिंको राइस एम.एस. (जिंक की अधिक मात्रा वाली प्रजातियों) प्रोटेजिन (प्रोटीन की अधिक मात्रा वाली प्रजाति) तथा सी.जी. मधुराज-55 (कम शर्करा वाली प्रजाति) विकसित की हैं। कृषि विश्वविद्यालय के जर्मप्लाज्म बैक में संग्रहित धान की 24 हजार प्रजातियों की डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग कार्य में भी डॉ. चंदेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सशक्तीकरण के लिए अधिकारों के प्रति जगरूकता जरूरी: राणा

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47