
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सूक्खू, अग्निहोत्री को विभाग आवंटित किए
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सूक्खू, अग्निहोत्री को विभाग आवंटित किए
शिमला/ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नव निर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को विभाग आवंटित किए हैं।.
एक आधिकारिक अधिसूचना में मंगलवार को बताया गया कि अग्निहोत्री जल शक्ति, परिवहन और भाषा, कला एवं संस्कृति विभागों को संभालेंगे जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य ऐसे विभाग अभी अपने पास रखे हैं जिन्हें किसी मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है।.