Advertisement

Ambikapur News : पटवारी चयन परीक्षा हेतु कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन……..

पटवारी चयन परीक्षा हेतु कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन……..

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पटवारी चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन 4 मार्च से भरे जा रहे हैं। परीक्षा मंडल के नियंत्रक ने बताया है कि ऑनलाइन आवेदन 22 मार्च 2022 तक भरे जाएंगे। उसके बाद 23 से 25 मार्च तक त्रुटि सुधार किया जाएगा। पटवारी परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को निर्धारित की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की विधि, भर्ती नियम, पाठ्यक्रम, परीक्षा शुल्क, भुगतान की विधि का अवलोकन व्यापम की वेबसाइट से किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इस बार ऑनलाइन आवेदन के साथ अभ्यर्थी से जाति, जन्मतिथि, निवासी संबंधी प्रमाण-पत्र नहीं लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थी के सभी प्रमाण पत्र का परीक्षण नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा नियुक्ति के पूर्व किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा दिए गए किसी भी गलत जानकारी के लिए व्यापम जवाबदार नहीं होगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57