Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राजधानी में महिला मड़ई का आयोजन 5 मार्च से

रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: राजधानी में महिला मड़ई का आयोजन 5 मार्च से

बीटीआई ग्राउण्ड में महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की लगेगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 05 से 08 मार्च तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन किया जाएगा। मड़ई का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया द्वारा 5 मार्च को शाम 6 बजे किया जाएगा। मड़ई में राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी। यहां महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की झलक दिखाई देगी।
बीटीआई ग्राउंड में 07 मार्च को राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। 08 मार्च को बीटीआई ग्राउण्ड से सुबह महिलाओं की साइकिल रैली निकाली जाएगी। यह रैली शंकर नगर से होते हुए केनाल रोड से गुजरते हुए भगतसिंह चौक पहुंचेगी और बीटीआई ग्राउण्ड (शंकर नगर ) में समाप्त होगी।

आकांक्षी जिलों में फोर्टिफाइड चावल का होगा वितरण

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57