छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में शुरू हुआ वजन त्यौहार, 23 सितम्बर तक होगा आयोजित

जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में शुरू हुआ वजन त्यौहार, 23 सितम्बर तक होगा आयोजित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

बच्चों में पोषण की सही स्थिति और कुपोषण विषय पर जनजागरूकता वजन त्यौहार का उद्देश्य

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में शून्य से 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन हेतु समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित कर वर्ष 2024 में 12 सितम्बर 2024 से 23 सितम्बर 2024 तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार आयोजित किया जा रहा है।
जिले के शहरी क्षेत्र अंबिकापुर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जोड़ातालाब में वजन त्यौहार की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती पूर्णिमा सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी जेआर प्रधान सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं बच्चों को लेकर उपस्थित रहीं और बच्चों का वजन किया गया। इस दौरान माताओं को गर्भधारण के पहले दिन से बच्चों के 2 साल के होने तक लगभग 1000 दिनों की देखभाल और पोषण की जानकारी दी गई। साथ ही कुपोषण के लक्षण और इससे बचाव पर भी जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिला सरगुजा में 2503 आंगनबाड़ी केंद्र हैं जिसमें 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन कलस्टरवार समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में लिया जायेगा। कम वजन वाले बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण की स्थिति का पता लगाया जाएगा। वजन त्यौहार के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु ग्राम स्तरीय, वार्ड स्तरीय दल का गठन किया जाकर समुदाय के समक्ष आंगनबाड़ी ग्राम नगरीय क्षेत्र के सभी सर्वेक्षित बच्चें का वजन लिया जाकर पोषण स्तर का मापन किया जाएगा। बच्चे का वजन, ऊंचाई के मापन पश्चात ऑनलाईन एन्ट्री की जायेगी। इसके साथ ही बच्चे में किसी तरह की निःशक्तता संबंधी जानकारी भी ली जायेगी।
वजन त्योहार के अंतर्गत जनसामान्य के लिए भी अपने बच्चे के वजन की एन्ट्री की व्यवस्था की गई है। इसके लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड का उपयोग कर अपने बच्चे के वजन की एंट्री ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए मोबाईल नम्बर उनका यूजर आईडी होगा तथा प्राप्त ओटीपी से लॉगईन कर सकेंगे। वजन त्यौहार कार्यकम की प्रमाणिकता हेतु सहयोगी स्वैच्छिक संस्थाए जैसे यूनिसेफ, केयर, स्वैच्छिक संगठन, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में लिए गये वजन का सत्यापन कराया जाएगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!