छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

शासकीय डेयरी पॉलीटेक्नीक बेमेतरा में प्रवेश जारी

शासकीय डेयरी पॉलीटेक्नीक बेमेतरा में प्रवेश जारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – चोरभट्टी बेमेतरा स्थित डेयरी पॉलीटेक्नीक कॉलेज में द्विवर्षीय डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी हैं। छत्तीसगढ़ शासन की नरवा, गरुवा, घुुरुवा, बारी गोठान पंचायत स्तर पर ग्रामीण प्रौद्योगिक पार्क, ब्लाक स्तर पर ग्रामीण आर्थिक क्षेत्र एवं जिला स्तर पर गांधी ग्राम जैसी ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान के लिये शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिये उपयुक्त युवाओं को उच्च कौशल प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ में डेयरी पॉलीटेक्नीक महाविद्यालय की स्थापना बेमेतरा जिले के घोरनही ग्राम में की गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिये कृषि के साथ डेयरी व्यवसाय की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हैं और संपूर्ण देश के साथ छत्तीसगढ़ राज्य में भी शासन का जोर डेयरी व्यवसाय के साथ प्रदेश के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर हैं। डेयरी व्यवसाय को संगठित रूप से विस्तार करने की योजना के लिये इस क्षेत्र में युवाओं को पर्याप्त प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना में डेयरी पॉलीटेक्नीक स्थापित कर डेयरी टेक्नालॉजी में द्विवर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रम प्रारंभ किया गया हैं। चोरभट्टी बेमेतरा स्थित डेयरी पॉलीटेक्नीक में प्रवेश प्रक्रिया जारी हैं एवं इस हेतु आवेदकों का गणित विषय के साथ 12 वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक हैं। डेयरी पॉलीटेक्नीक महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिये छात्रावास सुविधा उपलब्ध हैं एवं पात्र विद्यार्थियों को शासन द्वारा छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती हैं। डेयरी पॉलीटेक्नीक कॉलेज में प्रवेश हेतु चोरभट्टी स्थित डेयरी पॉलीटेक्नीक या 9993605574, 9302799064 पर संपर्क किया जा सकता हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!