Advertisement

जबलपुर एयरपोर्ट पर एलायंस एयर का विमान ओवरशूट रनवे: डीजीसीए ने शुरू की जांच

जबलपुर एयरपोर्ट पर एलायंस एयर का विमान ओवरशूट रनवे; डीजीसीए ने शुरू की जांच

उन्होंने बताया कि दिल्ली-जबलपुर उड़ान को एटीआर-72 विमान से संचालित किया गया था।

विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से 55 यात्रियों को लेकर अलायंस एयर का एक विमान शनिवार दोपहर जबलपुर हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे से आगे निकल गया।

उन्होंने कहा कि कोई भी यात्री या चालक दल का सदस्य घायल नहीं हुआ, उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने जांच शुरू कर दी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने बताया कि दिल्ली-जबलपुर उड़ान को एटीआर-72 विमान से संचालित किया गया था। यह दिल्ली से करीब 11.30 बजे रवाना हुई और दोपहर करीब 1.15 बजे मध्य प्रदेश के जबलपुर में उतरी।

उन्होंने बताया कि विमान में 55 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे और घटना के बाद वे बिना किसी चोट के सुरक्षित उतर गए। डुमना का हवाई अड्डा, जहां यह घटना हुई, जबलपुर शहर से लगभग 21 किमी दूर स्थित है। हवाईअड्डा निदेशक कुसुम दास ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हवाईअड्डे पर परिचालन चार से पांच घंटे के लिए रोक दिया गया है।

अगले सप्ताह उड़ीसा में भीषण गर्मी की संभावना

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57