छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण

रायपुर : मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)


रायगढ़ जिले के तमनार में इन बाल आवास गृहों का किया गया है निर्माण
अनाथ और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए शुरू किया गया है चिल्ड्रन होम
रायपुर 09 मार्च 2022

जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष से रायगढ़ जिले के तमनार में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड फाउंडेशन द्वारा बालक- बालिकाओं के लिए निर्मित दो अलग-अलग चिल्ड्रेन होम का वर्चुअल लोकार्पण किया। तमनार के सावित्री नगर में इन आवास गृहों का निर्माण जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा सीएसआर मद से कराया गया है। एक सौ बच्चों की क्षमता वाले इन दोनों चिल्ड्रेन होम में वर्तमान में 35 बालक-बालिकाएं हैं। इन चिल्ड्रेन होम में ऐसे बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा जिनके माता-पिता नहीं है या जो कमजोर तबके के हैं। जेएसपीएल के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल और जेएसपीएल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल भी इस कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस से जुड़ी।
मुख्यमंत्री ने बजट में की पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा, कर्मचारियों में जश्न का माहौल
मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल की इस रचनात्मक और अच्छी पहल के लिए चौयरमेन नवीन जिंदल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और सामाजिक विकास एक दूसरे के पूरक हैं। सामाजिक दायित्व के तहत जिंदल फाउंडेशन ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अपने कार्यों से छत्तीसगढ़ और देश के सामने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फाउंडेशन कौशल विकास में भी कार्य कर रहा है। चौयरमेन नवीन जिंदल ने कहा कि कोरोना के दौरान बहुत से बच्चों के माता-पिता नहीं रहे। ऐसे बच्चों के लिए चिल्ड्रन होम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ में फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम भी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, जेएसपीएल के प्रेसिडेंट प्रदीप टण्डन भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट भाषण : छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर 09 मार्च 2022

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!