
अशांति फैलाने वाले हो जाए सावधान
क्षेत्र में अशांति फैलानेवाले हो जाए सावधान होगी सख्त कार्यवाही
लोहे का बना धारदार चापड को लहराने वाले आरोपी पर सीपत पुलिस का प्रहार
बिलासपुर// मामले का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है: 25 अक्टूबर, 2024 को मुखबिर ने बताया कि ग्राम लुतरा दादी अम्मा गेट के पास मेनरोड पर एक व्यक्ति लोहे का बना धारदार चापड पकड़ा हुआ है और उसे लहराकर लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई तो थाना प्रभारी सीपत ने टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के आदेश पर घटनास्थल रवाना किया गया। मुखबिर ने बताया कि घेराबंदी कर पकड़ा गया व्यक्ति का नाम आलोक पिता बजरंग कहरा, उम्र 19 वर्ष, निवासी करैहापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छग है। जो गिरफ्तार किया गया है, उसने एक नग लोहे का बना धारदार चापड जप्त किया गया है। आरोपी आलोक कहरा के उपर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, प्र आर जयपाल बंजारे , आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा का विषेष योगदान रहा।












