Advertisement

रायपुर : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बिलासपुर जिले में कोविड संक्रमण और बचाव व उपचार की अद्यतन स्थिति की समीक्षा

रायपुर : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की बिलासपुर जिले में कोविड संक्रमण और बचाव व उपचार की अद्यतन स्थिति की समीक्षा

सभी विकासखंडों में कोविड देखभाल केंद्र खोलने के निर्देश

लॉकडाउन, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश

रायपुर, 12 अप्रैल 2021गृह मंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर जिले में कोरोना 19 संक्रमण और बचाव व उपचार की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में करोना मरीज के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विकासखंड स्तर पर कोविड देखभाल केंद्र की स्थापना की जाए। यहां ऐसे मरीज रहेंगे, जिन्हें कोई लक्षण नहीं है लेकिन वह पॉजिटिव है। उन्होंने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने तथा बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मंत्री साहू ने कहा कि पात्रतानुसार लोगों के कोरोना टीकाकरण में तेजी लाएं और व्यापक पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग की जाए। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कोरोना जांच करने एवं पॉजिटिव लोगों का शासन के दिशा निर्देशानुसार उपचार करने, होम आईसोलेशन, क्वारेंटाइन में रखने के निर्देश दिए। आक्सीजन, बेड, आईसीयू, एवं वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने के साथ ही चिकित्सक एवं दक्ष स्टॉफ की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गृह मंत्री साहू ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्थापित कंट्रोल रूम को सुचारु रूप से संचालित करें। सोशल मीडिया में भ्रमित करने वाले संदेशों की सतत मॉनिटरिंग करें। होम आइसोलेशन में रह रहें लोगों से फोन पर बातचीत करते रहें तथा उन्हें दवाइयों की डिलीवरी नियमति तौर पर हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों और पटवारियों के माध्यम से गांव से बाहर जाने वाले और गांव में बाहर से आने वाले लोगों का ब्यौरा रखा जाना चाहिए, ताकि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि रेडमीसिविर दवा की कालाबाजारी न हो, इस पर ध्यान रखें तथा प्राइवेट हॉस्पिटलों पर भी नियंत्रण रखें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर, एसपी, सीएमएचओ, सीईओ जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05