Advertisement

मुंगेली : कलेक्टर वसंत ने सुनी जनदर्शन में आमजनों की समस्याएं

मुंगेली : कलेक्टर वसंत ने सुनी जनदर्शन में आमजनों की समस्याएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर अजीत वसंत प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। जनदर्शन कार्यक्रम में पहुॅचे विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मझरेटा के 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग श्यामु लाल ने पेट्रोल चलित स्कूटी हेतु आवेदन कलेक्टर को सौंपा। कलेक्टर वसंत ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को उक्त प्रकरण में गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार ग्राम छिंदभोग के मुकेश ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत किए गए कार्य की मजदूरी राशि दिलाने, ग्राम बैहाकापा के रामेश्वर ने बारदना की राशि दिलाने, मुंगेली की मीनाबाई ने काबिज भूमि का पट्टा प्रदान करने, ग्राम भुसुंडी के कपिलदास ने आगजनी का मुआवजा राशि दिलाने संबधी आवेदन पत्र दिये। इसी तरह अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के संबंध में आवेदन कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार एवं जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, एसडीएम मुंगेली अमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57