Advertisement

हाथरस : पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज हाथरस स्थित मतपेटिका सुरक्षा निमित्त स्ट्रॉन्ग रुम का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था।

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज हाथरस स्थित मतपेटिका सुरक्षा निमित्त स्ट्रॉन्ग रुम का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा तथा सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा बलो की ड्यूटी आदि को चैक कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

आज दिनांक 17.04.2021 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री विनीत जायसवाल द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज हाथरस स्थित मतपेटिका सुरक्षा निमित्त स्ट्रॉन्ग रुम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । कल दिनांक 16.04.2021 को जनपद हाथरस के सभी मतदान केंद्रों पर सकुशल चुनाव सम्पन्न हुए थे जिसके उपरांत सभी मतपेटिकाओ को समय पर्याप्त पुलिस सुरक्षा में समय से स्ट्रॉन्ग रुम में जमा कराया जा चुका है ।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान स्ट्रॉन्ग रुम की सुरक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में लगाये गये पुलिस बल को चैक किया गया तथा निर्देशित किया गया कि स्ट्रॉन्ग रुम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी । सतर्क दृष्टि बनाये रखते हुये पूरी गम्भीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करे । सभी अधिकारियो के नम्बर अपने पास रखने हेतु अवगत कराय गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियो को सूचित करें ।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्ट्रॉन्ग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा व दशा के बारे में जानकारी की गई तथा सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बॉक्स एवं हार्डडिस्क का स्थिति की भी जानकारी लेते हुये वहाँ तैनात सुरक्षा कर्मियो को कड़ी नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया । इसके उपरान्त गार्द रूम को चैक किया गया, सुरक्षा हेतु लगाए गए पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि मतपेटिका की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा लगातार सतर्क दृष्टि बनाए रखे और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दे ।
साथ ही स्ट्रॉन्ग रुम सुरक्षा मे ड्यूटी में लगे अधिकारी/ कर्म0गण को कोविड 19 के समस्त नियमों का पालन करते हुए कोविड – 19 से बचाव हेतु सैनेटाइजर, मास्क, फेस शील्ड, आदि का प्रयोग करते हुये पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेगे ।( पत्रकार सचिन भारद्वाज की खास रिपोर्ट)

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक हाथरस की जनता से अपील की

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47