Advertisement

2 लाख 4 हजार रूपये कीमत के 10 रास भैंस-भैंसा जप्त, 4 गिरफ्तार, थाना रामानुजनगर पुलिस की कार्यवाही।

2 लाख 4 हजार रूपये कीमत के 10 रास भैंस-भैंसा जप्त, 4 गिरफ्तार, थाना रामानुजनगर पुलिस की कार्यवाही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश ख़बर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर: बीते कल 14 अप्रैल को थाना प्रभारी रामानुजनगर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सुरता से कुछ लोग कृषि योग्य पशुओं को क्रूरतापूर्वक मारते हुए दिगर राज्य झारखण्ड ले जाने निकले है जो कैलाशपुर पहुंचे है, जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश अग्रवाल को अवगत कराए जाने पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम त्वरित कार्यवाही एवं सूचना तस्दीक हेतु ग्राम कैलाशपुर पहुंची जहां आरोपी समशाद खान पिता साजीद खान, मसुद आलम पिता सहिबुद्दीन, चांद मोहम्मद पिता कलाम मोहम्मद एवं एक विधि से संघर्षरत् बालक को 8 रास भैंस व 2 रास भैंसा को क्रूरतापूर्वक मारते हुए ले जाते रोकवाया गया जिनसें मवेशी के खरीदी-बिक्री-परिवहन के संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अपराध क्रमांक 92/22 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्यवाही करते हुए 8 रास भैंस व 2 रास भैंसा कुल कीमत 2 लाख 4 हजार रूपये का जप्त कर चारों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर विकेश तिवारी, एएसआई माधव सिंह, आरक्षक रामसागर साहू, विश्वजीत सिंह, रवि साहू, महेन्द्र सिंह, सैनिक सम्मत सिंह व नरेन्द्र साहू सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47