Advertisement

सूरजपुर :संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए जिला प्रशासन के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन करना – अग्रवाल

संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए जिला प्रशासन के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन करना – अग्रवाल


प्रदेश खबर -जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष एवं स्थानीय अग्रवाल मेडिकल स्टोर के संचालक विनोद अग्रवाल ने सभी जिले के मेडिकल दवाई दुकानों के संचालकों से अपील करते हुए कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है ।हम सबको मानवता के सेवा के लिए इस महामारी में जिला प्रशासन के प्रमुख कलेक्टर रणवीर शर्मा द्वारा उठाए गए कोविड-19 के संक्रमण कड़ी को तोड़ने के लिए 10 दिवसीय लॉकडाउन जो लगाया गया है उसे अक्षरशः साथियों को पालन करना है। दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष ने कहा कि अपनी सुरक्षा के साथ-साथ समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। दुकानों में सेवा दे रहे हैं सभी कर्मचारियों का भी ख्याल रखना है ।सभी मास्क पहने ,हमे मास्क पहनकर ही दवा का वितरण करना है, दुकानों के सामने सैनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी पालन करने के लिए दीर्घा बनाना है। इन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिए गए निर्देश जिसमें बीना आईडी प्रूफ एवं चिकित्सकों के पर्ची के बिना किसी भी क्रेता को दवाई नहीं देना है।सभीअपने दुकानों में एक रजिस्टर रखें । रजिस्टर में दवा क्रेता के आईडी नंबर जिसमे आधार कार्ड ,राशन कार्ड या अन्य प्रमाण पत्र हो अंकित करे । डॉक्टर की पर्ची देखें तभी दवाइयों का वितरण करें । युवा अध्यक्ष एवं व्यवसाय विनोद अग्रवाल ने समस्त औषधि विक्रेता संघ के सदस्यों से से अपील करते हुए कहा कि जिला में कोविड-19 के संक्रमण की पूरी तरह चपेट में है। जिसमें हम सभी को डट कर करोना बीमारी से मुकाबला करना है ।हम सभी को कोविड-19 के लिए प्रशासन के निर्देशों का पालन हर हाल में करना है। वर्तमान में जिले की जो स्थिति है उसको देखते हुए यह कदम उठाया जाना आवश्यक हो गया था। जिला प्रशासन द्वारा यह कदम हम सब को इस महामारी से बचाने के लिए उठाया गया है। हम सबका भी यह कर्तव्य है कि प्रशासन का पूरी तरह सहयोग करते हुए जारी गाईडलाईन का पालन करें सोशल डिस्टेंशिगरहे अगर आवश्यक न हो तो घर से बाहर निकलने से परहेज करें। क्योंकि हमारी सुरक्षा से ही परिवार की सुरक्षा है। श्री अग्रवाल ने कहा कि सम्पूर्ण लॉकडाउन पर भी केमिस्टों की सेवाएं यथावत जारी रहेगी। समस्त दवा दुकाने शासन द्वारा जारी निर्देशो के अनुसार इन्होंने समस्त मेडिकल संचालकों से समय पर दुकानें खोलने और बंद करने के लिए भी अपील की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57