Advertisement

आयुक्त दुर्ग संभाग की अध्यक्षता में चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के स्वशासी समिति के प्रबंध कारिणी की बैठक सम्पन्न

राजनांदगांव : आयुक्त दुर्ग संभाग की अध्यक्षता में चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के स्वशासी समिति के प्रबंध कारिणी की बैठक सम्पन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

संभागायुक्त दुर्ग महादेव कावरे एवं अध्यक्ष स्वशासी प्रबंधनकारिणी समिति भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव की अध्यक्षता में स्वशासी समिति के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक महाविद्यालय के कॉलेज कौंसिल हॉल में आयोजित की गई। बैठक में कार्रवाई विवरण के साथ पालन प्रतिवेदन आवश्यक रूप से शामिल करने के निर्देश दिए है। महाविद्यालय में आदर्श भर्ती नियम-2019 छत्तीसगढ़ राजपत्र में उल्लेखित सभी बिन्दुओं में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संबद्ध चिकित्सालय में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के संबंध में चर्चा के दौरान नियमानुसार भर्ती के लिए शासन से अनुमति लेने कहा गया। एमआरआई मशीन के लिए सीएसआर मद से मांग पत्र के संबंध में चर्चा की गई। चिकित्सालय में कार्यरत श्रमिकों का भुगतान स्वशासी मद से किए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया। अधिष्ठाता मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव ने बताया कि अस्पताल को ब्लड बैंक संचालन हेतु लायसेंस प्राप्त हो चुका है। जिसके संचालन के लिए पदों की संरचना हेतु विभागाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव शासन की ओर प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया। आयुक्त दुर्ग संभाग कावरे ने चिकित्सा महाविद्यालय का बजट बनाकर अतिशीघ्र प्रस्तुत करने निर्देशित किया। बैठक में संचालक चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ डॉ. विष्णु दत्त, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अधिष्ठाता सह-सचिव स्वशासी समिति डॉ. रेणुका वाहिने, संयुक्त संचालक डॉ. प्रदीप बेक एवं वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी (वित्त) श्री कैलाश कुमार खुटियारे उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57