Advertisement

अपहृत बालिका को रामानुजनगर पुलिस ने किया दस्तयाब,आरोपी गिरफ्तार।

अपहृत बालिका को रामानुजनगर पुलिस ने किया दस्तयाब,आरोपी गिरफ्तार।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर पिछले 26 मार्च को 2022 को थाना रामानुजनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक पुत्री 18 फरवरी के शाम को घर से बिना बताए कहीं चली गई है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 80/22 धारा 363 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया। नाबालिक बालिका को भगाकर ले जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने थाना प्रभारी को गुमशुदा की पतासाजी कर दस्तयाब करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में प्रकरण की विवेचना की गई जो पुलिस टीम को नई तकनीकी व मुखबीर की सूचना पर उदयपुर में दबिश देकर आरोपी प्रभूराम पण्डो के कब्जे से नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया। पीड़िता से पूछताछ के उपरान्त प्रकरण में पृथक से धारा 366, 376(2)(ढ) भादवि व पास्को एक्ट की धारा 6 जोड़ी जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में एसआई सुनीता भारद्धाज, एएसआई अश्वनी पाण्डेय, बिसुनदेव पैंकरा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह, विनोद पैंकरा, आरक्षक संतोष ठाकुर, रामसागर साहू व सैनिक शिवकुमार सिंह सक्रिय रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47