अम्बिकापुर : लॉकडाउन  नियमो के उल्लंघन  के  मामले में युवक पर एक और एफआईआर दर्ज

अम्बिकापुर : लॉकडाउन  नियमो के उल्लंघन  के  मामले में युवक पर एक और एफआईआर दर्ज

अम्बिकापुर 18 अप्रैल 2021 लॉकडाउन अवधि में दोस्त के घर जाकर जन्मदिन की बधाई  देकर लॉक डाउन नियमो के उल्लंघन करने वाले युवक पर अवैध पास के आधार पर कोरोना  वैक्सीन लगवाने के मामले में एक और एफआईआर दर्ज किया गया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अम्बिकापुर एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया है कि अम्बिकापुर निवासी पियुष कुमार त्रिपाठी के द्वारा  लॉकडाउन  नियमो के उल्लंघन  पर आईपीसी की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध   कराया गया है।उन्होंने बताया कि त्रिपाठी के द्वारा  वर्ष 2020 के लॉकडाउन  अवधि के दौरान  कोरोना फाइटर का पास  जारी किया गया था जिसके आधार पर  उसने जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में 27 मार्च 2021 को कोरोना वैक्सीन  का पहला डोज कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में लगवाया है। जिस पास के आधार पर वैक्सीन लगवाया  है वह कालातीत हो चुका है। वर्तमान लॉकडाउन में पियुष कुमार त्रिपाठी  को कोई पास जारी नही किया गया है।  अवैध पास के आधार पर वैक्सीन लगवाने  के कृत्य पर कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार एसडीएम अम्बिकापुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक सरगुजा को पियुष कुमार त्रिपाठी पर भारतीय दंड संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध करने का आग्रह किया गया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]