Advertisement

जांजगीर चाँपा : समुचित उपचार के बाद कोरोना संक्रमित- 425 मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया

जांजगीर चाँपा : समुचित उपचार के बाद कोरोना संक्रमित- 425 मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया

कोविड केयर सेंटर्स में -878 बेड रिक्त

जांजगीर-चांपा 19 अप्रैल,2021कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल ईसीटीसी और 12 कोविड केयर सेंटर्स में कुल-1,300 बेड की व्यवस्था की गई है। कोविड केयर सेंटर्स में 878 बेड और दो निजी अस्पतालो में 57 बेड रिक्त है। समुचित ईलाज के फलस्वरूप 425 मरीजों के स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया गया।

सीएमएचओ से जारी प्रेस नोट के अनुसार कि 19 अप्रैल की स्थिति में जिला अस्पताल परिसर के ईसीटीसी में 80 बेड हैं इनमें से आईसीयू के 09 बेड में और आक्सीजनयुक्त 71 बेड में मरीज भर्ती हैं। यहां कोई भी बेड रिक्त नहीं हैं।

जिले मेें संचालित 12 कोविड केयर सेंटर्स में कुल 1220 बेड की व्यवस्था की गयी है। इनमें से 114 बेड आक्सीजन युक्त है, शेष सामान्य वार्ड में 1106 बेड है। सामान्य वार्ड में 275 मरीज भर्ती हैं एवं 831 रिक्त है। इसी प्रकार आवश्यकता वाले 67 मरीजों का आक्सीजनयुक्त बेड में उपचार किया जा रहा है एवं आक्सीजन युक्त 47 बेड रिक्त है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

निजी अस्पताल में उपलब्ध बेड –

मिश्रा हास्पिटल जांजगीर और क्रिश्चन हास्पिटल चांपा में कुल सामान्य वार्ड के 20 और आक्सीजनयुक्त 37 बेड रिक्त हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आकांक्षा आवासीय परिसर जांजगीर, दिव्यांग छात्रावास जांजगीर, शासकीय एमएमआर कॉलेज चांपा, आइशोलेेसन सेंटर जेठा सक्ती, शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास धौराभाठा डभरा, एकलव्य विद्यालय पलारीखुर्द, कन्या छात्रावास बिर्रा बम्हनीडीह, बालक छात्रावास गुजकुलिया जैजैैैपुर, शासकीय बेदराम महाविद्यालय पिहरीद मालखरौदा, आईटीआई कुलीपोटा, आईटीआई महुदा-बलौदा और आईटीआई अकलतरा म में कोविड केयर संेटर बनाया गया है। सभी कोविड केयर सेंटर्स में उपलब्ध कुल 1220 बेड में से 114 बेड आक्सीजनयुक्त हैं।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)