Advertisement

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच छत्तीसगढ़ द्वारा नवरात्र पर्व पर पांँच दिवसीय भजन संध्या का आयोजन।

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्थान मंच छत्तीसगढ़ द्वारा नवरात्र पर्व पर पांँच दिवसीय भजन संध्या का आयोजन

वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रहा है आत्मबल को मजबूत करते हुए सामाजिक दूरी बनाते हुए अध्यात्मवाद के साथ इससे सामना करने की जरूरत है:
*डाॅ. जय नारायण पांडेय (बौद्धिक चिंतक एवं अर्थशास्त्री)*

मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में संचालित साहित्यिक मंच के माध्यम से नवरात्रि के शुभ अवसर पर पांँच दिवसीय नवरात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें प्रबुद्ध जन, साहित्यकार, रचनाकार एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे. बीस अप्रैल 2021 को समापन आयोजन में आदरणीय डॉक्टर जय नारायण पांडेेय जी के अध्यात्मिक संबोधन, संगठन के संस्थापक अध्यक्ष उमेश पांडेय जी के संगठनात्मक व्याख्यान और साहित्यिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा उमेश पांडेय जी के सफल संयोजन भजन संध्या का समापन किया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन अलग-अलग दिवसों में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा किया गया

वर्तमान समय जबकि सभी लाेग अपने अपने घरों में निष्ठा भाव से मांँ की महिमा का गुणगान कर रहे है इस अवसर पर संगठन द्वारा पांँच दिवसीय ऑनलाइन भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें प्रति दिवस संगठन के सदस्य एवं अन्य वरिष्ठ जन भी अपनी सहभागिता दिये हैं और मांँ की आराधना आरती व गीत, दोहे, जसगीत ,कविता,भजन के रूप में प्रस्तुत किया गया.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

यह कार्यक्रम साहित्यिक मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा हुए पांडेय जी के सौजन्य में संचालित है प्रति दिवस संगठन के कोई न कोई पदाधिकारी संचालन करते रहे हैं स़ोलह अप्रैल को आशा पांडेय जी के द्वारा सत्रह अप्रैल को वर्षा अवस्थी जी अध्यक्ष बिलासपुर साहित्यिक मंच आैर अठारह अप्रैल का संचालन बिलासपुर के श्री सुनील दत्त मिश्र जी जो कि संगठन में संरक्षक के पद पर हैं उन्नीस अप्रैल को श्रीमती अनीता झा जी रायपुर से बीस अप्रैल को श्रीमती पूनम दुबे जी अंबिकापुर से के द्वारा भव्य संचालन किया गया. इस कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों की प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुति रही
डॉक्टर जय नारायण पांडेय सुनील दत्त मिश्र, उमेश कुमार पान्डेय, आशा उमेश पान्डेय, डॉक्टर अजय पाल सिंह, नलिनी प्रभा बाजपेयी, सावित्री मिश्रा, तुलेश्वर कुमार सेन, चंद्र भूषण मिश्र, अनुराग पांडेय, सीमांचल त्रिपाठी, वनवासी यादव, श्याम बिहारी पांडेय, डॉ दीप्ति गौड़ ‘दीप’ कवयित्री ग्वालियर से, पूनम दुबे “वीणा”, श्रीमती अनीता मंदिलवार ‘सपना’, शोभा त्रिपाठी , डॉ. गोरधन सिंह सोढा ‘जहरीला’, कोरबा, लता शर्मा, उपेंद्र नाथ ठाकुर, अनिता शरद झा, अर्चना मिश्रा त्रिवेदी, वंदना पान्डेय *रानू*, बृंदावन राय सरल सागर, माधुरी जायसवाल, पुष्पलता त्रिपाठी जी, अन्नपूर्णा मालवीय (सुभाषिनी) प्रयागराज, पुष्पलता भार्गव, रश्मिलता मिश्रा, डाॅ प्यारेलाल आदिले, वर्षा अवस्थी, कौशल्या खुराना,पद्मा साहू , प्राची अनर्थ, मोहित शर्मा ,मधु गुप्ता, कामना मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय जी के द्वारा अपने संबोधन में कहाँ गया कि इस अवसर पर हम सभी को सामाजिक दूरी बनाकर अपने अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए नवरात्र के शुभ अवसर पर संकट से मुक्ति एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करनी चाहिए

कार्यक्रम के समापन में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा उमेश पांडे जी के द्वारा सभी आमंत्रित बौद्धिक जनों संगठन के पदाधिकारियों एवं कवि व कवित्रीयों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहाँ गया कि माता रानी के आशीर्वाद से यह महामारी जल्द ही दूर होगी और हम सभी जल्द ही पूर्व की तरह कार्य करेंगे।

ब्यूरो चीफ प्रभा आनंद सिंह यादव की खास रिपोर्ट

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57